Thursday, July 3, 2025
Homeताज़ा खबरगौतम गंभीर ने किसके लिए ट्वीट, लिखा- यही कलयुग है जहां भगोड़े...

गौतम गंभीर ने किसके लिए ट्वीट, लिखा- यही कलयुग है जहां भगोड़े अपनी अदालत चलाते हैं

IPL 2023 का 43वां मुकाबला कड़वी यादों का गवाह बना। लखनऊ सुपरजायंट्स और आरसीबी के बीच खेले गए मैच में लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच बहस देखने को मिली। विराट कोहली और गंभीर के बीच हुई कहासुनी की चर्चा अभी तक हो रही है, इसी बीच गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करके एक बार फिर इस बात को हवा दे दी है, हालांकि यह ट्वीट विराट कोहली के लिए नहीं किसी और के लिए है लेकिन यह विराट कोहली विवाद से जुड़ा है।

गौतम गंभीर का रहस्यमयी ट्वीट

गौतम गंभीर

गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, ”जो शख्स दिल्ली क्रिकेट से भाग गया, वो ‘दबाव’ का हवाला दे रहा है। ऐसा लगता है कि वह क्रिकेट की चिंता के नाम पर पेड पीआर को को बेचने के लिए बहुत उत्सुक है! यही कलयुग है जहां ‘भगोड़े’ अपनी ‘अदालत’ चलाते हैं।”

गंभीर के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। गंभीर के इस ट्वीट को टीवी पत्रकार रजत शर्मा को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल रजत शर्मा ने अपने टीवी कार्यक्रम में गंभीर और कोहली विवाद पर विराट कोहली का पक्ष लेते हुए गंभीर की आलोचना की थी।

रजत शर्मा ने गौतम गंभीर को क्या कहा 

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुय कहासुनी के बाद टीवी पत्रकार रजत शर्मा ने अपने कार्यक्रम में कहा था कि : सांसद बनने के बाद गंभीर का अहंकार बढ़ गया है। उन्हें विराट की लोकप्रियत कितना परेशान करती है, यह मैदान पर दिख गया। विराट ऐसे प्लेयर हैं, जो हमेशा अग्रेसिव रहते हैं। वह किसी भी तरह की नॉनसेंस को बर्दाश्त नहीं करते। इसलिए उन्होंने गंभीर को बराबर का जवाब दिया। कुल मिलाकर गंभीर ने जो किया, वो स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ है। ना ही यह एक पूर्व खिलाड़ी और ना ही एक सांसद को शोभा देता है। ऐसी घटनाओं से क्रिकेट का नुकसान होता है और यह नहीं होना चाहिए था।

रजत शर्मा के बारे में गौतम गंभीर क्या कह रहें हैं यह भी काफी लोगों के मन मे सवाल है, आपको बता दें कि रजत शर्मा दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने साल 2019 में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) से इस्तीफा देने के बाद रजत शर्मा ने कहा था : उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता वाले मेरे सिद्धांतों के साथ डीडीसीए में चलना संभव नहीं है, जिनसे मैं किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करूंगा.’

गौरतलब है कि जुलाई 2018 में टीवी पत्रकार रजत शर्मा 517 मतों से जीतकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष बने थे उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल को हराया था। उनके अध्यक्ष रहते दिल्ली के फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी मिली। आपको यह भी बता दें कि दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पत्रकार अरुण जेटली अच्छे मित्र थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments